क्या केजरीवाल बढ़ा रहे कांग्रेस की तरफ दोस्ती का हाथ! राहुल की सजा पर बोले- ग़ैर बीजेपी नेताओं को ख़त्म करने की हो रही साज़िश

By अंकित सिंह | Mar 23, 2023

मोदी सरनेम मामले में सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ आज 2 साल की सजा सुनाई। हालांकि, राहुल गांधी को तुरंत ही जमानत भी दे दी गई। लेकिन इसको लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस सहित कई विपक्ष नेता लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साथ रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी राहुल गांधी का समर्थन किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि गैर बीजेपी नेताओं को खत्म करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ग़ैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुक़दमे करके उन्हें ख़त्म करने की साज़िश हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरनेम मानहानि केस: जानें कौन हैं पूर्णेश मोदी? जिनकी वजह से राहुल दोषी करार हुए

सूरत ज़िला कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने पर  राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें ज़मानत मिल गई है। ये(BJP) लोग पहले जज को बदलते गए,हमें अंदाज़ा लग रहा था लेकिन हम कानून में विश्वास रखने वाले लोग हैं। कानून के तहत ही हम लड़ेंगे। अशोक गहलोत ने कहा कि आज न्यायपालिका पर दबाव है...राहुल गांधी की जो टिप्पणी है, ऐसी राजनीतिक टिप्पणी चलती रहती हैं। ऐसी टिप्पणियां अटल जी ने, आडवाणी जी ने पता नहीं कितनी की होंगी। लेकिन पहले इस तरह से मामला दर्ज़ नहीं होता था। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में सही फैसला होगा। 

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन