ट्वीट की जांच संबंध मामले में बोले देवेंद्र फडणवीस, क्या MVA सरकार खो चुकी है सारा विवेक ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि राज्य का खुफिया विभाग कुछ हस्तियों पर किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करने का दबाव डालने के आरोपों के संबंध में जांच करेगा। देशमुख के इस बयान के बाद भाजपा ने शिवसेना नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस कदम को ‘‘घृणास्पद और अत्यंत निंदनीय’’ बताया और कहा कि सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को भारत रत्न विजेताओं के लिए ‘‘जांच’’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए शर्मिंदगी महसूस होना चाहिए। उन्होंने कहा ऐसा लगता है कि उन सबकी ‘‘मानसिक हालत’’ की जांच होनी चाहिए जिन्होंने इस जांच की मांग की है और इसका आदेश दिया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने शिवसेना नेतृत्व वाली सरकार पर परोक्ष हमला करते हुए कहा, ‘‘आपका मराठी गौरव अब कहां गया? आपका महाराष्ट्र धर्म अब कहां है? देश के लिए एकजुट होने वाले ‘भारत रत्न’ के खिलाफ जांच का आदेश देने वाले ऐसे ‘रत्न’ हमें देश भर में नहीं मिलेंगे।’’ इससे पहले दिन में, देशमुख ने कहा कि राज्य का खुफिया विभाग कुछ हस्तियों पर किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करने का दबाव डालने के आरोपों के संबंध में जांच करेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता देशमुख ने एक ऑनलाइन बैठक के दौरान राज्य सरकार के सहयोगी दल कांग्रेस की तरफ से उठाई गई मांग के संबंध में यह टिप्पणी की। 

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर समेत कई हस्तियों के ट्वीट की जांच कराएगी महाराष्ट्र सरकार 

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने फडणवीस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर मुद्दे को भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ट्वीट के संबंध में ‘‘भाजपा की जांच की मांग की है हस्तियों की नहीं।’’ सावंत ने ट्वीट किया कि भाजपा अक्षय कुमार और सायना नेहवाल के एक समान ट्वीट पर चुप क्यों है ? सुनील शेट्ठी ने एक ट्वीट में भाजपा के एक पदाधिकारी को टैग क्यों किया ? भाजपा जांच से क्यों घबरा रही है।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा