By अंकित सिंह | Apr 26, 2022
पिछले एक-दो सालों में देखें तो कांग्रेस के लिए सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। कांग्रेस में जी-23 नेताओं का एक समूह भी है जो कि आलाकमान से नाराज बताया जाता है। इन सबके बीच कांग्रेस की ओर से चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चिंतन शिविर के अलग-अलग पैनलों में जी-23 इसके नेताओं को तरहीज दी गई है। इन सब के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पंजाब के आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। मनीष तिवारी ने साफ तौर पर कहा है कि वह पार्टी से नाराज नहीं हैं और हमेशा भारत के बहुलवादी विचारधारा में विश्वास करते हैं और साथ ही साथ पार्टी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दरअसल मनीष तिवारी भी जी-23 के सदस्य बताए जाते हैं जिन्होंने आलाकमान को पत्र लिखकर पार्टी में कई बड़े बदलाव की मांग की थी।