Iran-US Conflict | Hormuz में महायुद्ध की आहट! अमेरिकी सेना ने तबाह किए 16 ईरानी जहाज, Trump ने दी 'भीषणतम' हमले की चेतावनी

By रेनू तिवारी | Mar 11, 2026

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब अपने सबसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। मंगलवार को अमेरिकी सेना ने दावा किया कि उसने ईरान के 16 ऐसे जहाजों को नष्ट कर दिया है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें (Sea Mines) बिछाने की तैयारी में थे। अमेरिकी सेना ने इस ऑपरेशन के कुछ वीडियो भी जारी किए हैं, जो इस क्षेत्र में छिड़ी 'जंग' की गंभीरता को दर्शाते हैं। एक ओर जहां अमेरिकी सेना ने ईरानी जहाजों को निशाना बनाने का दावा किया है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने स्थिति को थोड़ा रहस्यमयी बना दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि वर्तमान में होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा विस्फोटक या बारूदी सुरंगें लगाए जाने की कोई पुख्ता सूचना नहीं है।

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी अब तक के सबसे भीषण हमलों का संकल्प दोहराया है। इससे पहले ईरान ने क्षेत्र के तेल निर्यात को रोकने की धमकी दी है। इससे यह चिंता बढ़ गई है कि वह तेल टैंकर को उस जलमार्ग से गुजरने से रोक सकता है, जिसके जरिए दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की ढुलाई होती है।

इसे भी पढ़ें: Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड

 

अमेरिकी सेना द्वारा जारी वीडियो और ट्रंप की धमकियों ने यह साफ कर दिया है कि अमेरिका किसी भी कीमत पर तेल की आवाजाही को बाधित नहीं होने देगा। वहीं, ईरान अपनी मिसाइल शक्ति और ड्रोन बेड़े के दम पर अमेरिका को चुनौती दे रहा है। यदि यह गतिरोध सैन्य टकराव में बदलता है, तो यह वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होगा। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने रूस प्रतिबंध कानून पर किए साइन, भारत पर मंडराया 100% शुल्क का खतरा

Election Commission के SIR अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर Congress का अमित शाह पर बड़ा आरोप

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व

England में सिख बस चालक पर हमला, बस लेकर भागा यमनी नागरिक, कैमरे में कैद पूरी घटना