सामंथा से अलग होने के बाद सोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं नागा चैतन्य?

By रेनू तिवारी | Jul 01, 2022

नागा चैतन्य और सामंथा तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में अलग होने की घोषणा की। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्य मेड इन हेवन फेम एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं। अभिनेता को कथित तौर पर शोभिता के साथ अपने नए घर में देखा गया और दोनों एक-दूसरे की कंपनी में सहज दिखे।

नागा चैतन्य ने हैदराबाद के जुबली हिल्स में नया घर खरीदा है। एक सूत्र ने पिंकविला डॉट कॉम से बात की और कहा, "चैतन्य और शोभिता एक-दूसरे की कंपनी में बहुत सहज लग रहे थे। एक्ट्रेस ने अभिनेता के नए घर में समय बिताया था। नागा चैतन्य उसे अपने विशाल घर में घुमा रहे थे। कुछ घंटों के बाद वे एक साथ एक ही कार में चले गए।

इसे भी पढ़ें: 'शादी में सेक्स नहीं?' संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने कुछ इस तरह दिया इस सवाल का जवाब, सुनकर हैरान हो गए लोग

सूत्र ने यह भी कहा कि चैतन्य को कई बार होटल में देखा गया। जहां शोभिता अपनी नवीनतम फिल्म मेजर के प्रचार के लिए रुकी थी। सूत्र ने कहा, "उन्होंने हाल ही में अपना जन्मदिन हैदराबाद में अपने 'करीबी दोस्तों' के साथ मनाया।

सामंथा और नागा चैतन्य का अलगाव

सामंथा और नागा चैतन्य ने अक्टूबर 2017 में एक भव्य शादी समारोह में शादी की। इस जोड़े ने गोवा में अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह से कुछ दिन पहले, उन्होंने अलग होने की घोषणा की। कथित तौर पर, उन्होंने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी है। फिलहाल कानूनी कार्रवाई चल रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन