हो चुकी है सलमान खान की शादी, दुबई में है पत्नी नूर और 17 साल की बेटी? FACT CHECK

By रेनू तिवारी | Jul 23, 2021

बॉलीवुड के भाईजान यानी की सलमान खान सिनेमा पर राज करने वालों में से एक बेहतरीन अभिनेता हैं। केवल भारत में ही नहीं सलमान खान को पूरी दुनिया में लोग पसंद करते हैं खास तौर पर अरब देशों में सलमान खान की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। सलमान खान देश में जब भी कभी कोई आपदा आती है तो वह हमेशा गरीबों की सहायता के लिए बढ़-चढ़ कर सामने आते हैं और सरकार के साथ सहयोग से लोगों की मदद करते हैं। बॉलीवुड में सलमान का हाथ जिसके सिर पर है उनका भविष्य सवर जाता है। 

इसे भी पढ़ें: राज कुंद्रा के बाद प्रीति जिंटा की मुश्किलें बढ़ी? जमीन खरीद मामले में कसेगा शिकंजा

लव लाइफ विवादों के बाद अब सलमान खान को लेकर ऐसा दावा किया गया है जिससे सलमान खान खुद हैरान है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सलमान खान शादीशुदा है और भारत में कुवारे रहने  का नाटक कर रहे हैं। उनकी पत्नी दुबई में है और सलमान खान का एक 17 साल की बेटी है। सलमान खान के हेटर्स ने इस खबर को तूल भी दे दिया और इस दावे पर लोग समान खान की प्रतिक्रिया की मांग करने लगे। सलमान खान के फैंस जानना चाहते थे कि आखिर इस खबर में कितनी सच्चाई हैं। 

खबर कितनी सच्ची है इस बारे में सलमान खान से खुलकर बात की है। दरअसल सलमान खान अपने भाई अरबाज खान के चैट शो में बतौर गेस्ट आये। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पूछे गये तमाम सवालों और केमेंट्ट का रिप्लाई किया। जब सलमान खान से अरबाज खान ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे पत्नी और बच्चे वाला सवाल पूछा तो सलमान काफी हैरान रह गये। अरबाज खान ने कहा कि एक यूजर ने लिखा है कि  'छुपा बैठा है डरपोक, भारत में सब जानते हैं कि तू दुबई में अपनी बीबी नूर और 17 साल की बेटी के पास रहता है। भारत के लोगों को कब तक मूर्ख बनाएगा। सलमान खान ने अरबाज खान से पूछा क्या यह मेरे लिए हैं?

अरबाज खान ने एक बार फिर से सोशल मीडिया के दावे को बढ़ते हुए कहा कि जी हा भाईजान बताए दुबई वाली भाभी और भतीजे की क्या सच्चाई है। जिसपर सलमान खान ने कहा कि यह फिजूल के दावे है। मैं बचपन से मुंबई में रह रहा हूं। यही मेरा परिवार है। इस तरह के फर्जी दावों पर मैं क्या प्रतिक्रिया दूं।  उन्होंने यूजर को जवाब देते हुए कहा कि भाई साहब मेरी कोई पत्नी और बेटी दुबई में नहीं हैं। मैं हिंदुस्तान में गेलेक्सी अपार्टमेंट में रहता हूं। सलमान खान और अरबाज खान के बीच हुई ये बातचीत काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  

 

यहां देखें पूरा इंटरव्यू-  

 

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति ने 6 सीटें निर्विरोध जीतीं, 11 सीटों पर कल मतदान होगा

बंगाल में Suvendu Adhikari का मास्टरस्ट्रोक, Gorkha युवाओं के लिए EFR में 1000 भर्तियां

Modi-Trump meet: मोदी शांत और संयमित, मैं वैसा नहीं... G7 में ट्रंप ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

Micro Cheating: एक्स की फोटो लाइक करना और कलीग से फ्लर्ट करना क्यों है रेड फ्लैग?