क्या भाजपा में जाने की तैयारी में हैं सिद्धू? कैप्टन के प्रस्ताव का अब तक नहीं दिया जवाब

By अंकित सिंह | Apr 07, 2021

अजब सिद्धू की गजब कहानी है। दरअसल हम बात कर रहे हैं कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री रहे नवजोत सिंह सिद्धू की। क्रिकेट के बाद राजनीति में कैरियर बनाने वाले सिद्धू को वाकपटुता में महारत हासिल है। लेकिन आजकल थोड़े खामोश हैं। खामोशी की चादर उन्होंने तब से ओढ़ रखी है जब से उन्होंने पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह से टकराव के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने उनकी कैबिनेट से हटने का फैसला किया था। विश्लेषक इसे पार्टी की अंदरूनी लड़ाई बताते हैं। हाल में से सिद्धू किसानों के समर्थन में बोलते हुए नजर आए थे। इसके बाद सिद्धू से जुड़ी एक और खबर आती है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें बुलावा भेजा है। सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच मुलाकात भी होती है। चर्चा भी होती है। पुराने गिले-शिकवे के भूल जाने के बाद नई कोशिश को परवान चढ़ाने की भी बात होती है। 

दूसरी ओर सिद्धू के लिए अब सिर्फ कांग्रेस ही विकल्प नहीं रहा। कांग्रेस के अलावा भी सिद्धू के लिए कई और जगह दरवाजे खुले हुए हैं। भाजपा में रहते हुए सिद्धू को सिर्फ आपत्ति अकाली दल से थी। ऐसे में सिद्धू के लिए अब भाजपा के भी विकल्प खुले हैं। भाजपा को भी पंजाब में अकालियों से अलग होने के बाद किसी बड़े चेहरे की तलाश है। सिद्धू भाजपा में थे तो उस वक्त वह पार्टी नेतृत्व के खिलाफ जाकर अकालियों पर खूब बरसते थे। लेकिन अब अकाली पार्टी के साथ नहीं तो सिद्धू के लिए ज्यादा महफूज जगह भी है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में दो साल बिताने के बाद सुरक्षा के साथ उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट हुए माफिया मुख्तार अंसारी

अकाली दल और भाजपा के रास्ते अलग अलग हो चुके है। भाजपा भी पंजाब में आम आदमी पार्टी, अकाली दल और कांग्रेस से मुकाबला करने के लिए बहरे चेहरे की तलाश में है। ऐसे में सिद्धू ने इस विकल्प को फिलहाल बंद नहीं किया है। इसके अलावा सिद्धू पर आम आदमी पार्टी थी समय-समय पर डोरे डालती रही है। सिद्धू के लिए वहां भी विकल्प खुले हुए हैं। भले ही सिद्धू के सामने कई विकल्प हैं पर फैसला उन्हें ही लेना है। सिद्धू इस बात को भी स्वीकार करते हैं कि वह कांग्रेस में हैं और कांग्रेस छोड़ने का उनका कोई प्लान नहीं है। देखना होगा कि सिद्धू कब तक कांग्रेस में रहते हैं। फिलहाल सिद्धू के दिमाग में क्या चल रहा है इसका जवाब वह खुद ही दे पाएंगे। 

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए