65 साल की उम्र में क्या सांप का खून है अनिल कपूर की जवानी का राज? इंटरव्यू में किये होश उड़ाने वाले खुलासे

By एकता | Feb 11, 2022

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर एक तरफ अपनी एक्टिंग की वजह से तो दूसरी तरफ अपनी फिटनेस की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता 65 साल की उम्र में भी बॉलीवुड के जवान अभिनेताओं को फिटनेस में टक्कर देते हैं। हर कोई इस उम्र में भी अभिनेता के जवान रहने का राज जानना चाहता हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का एक इंटरव्यू जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने जवान रहने के राज खोलते दिखाई दे रहे हैं।

अभिनेता अरबाज़ खान के टॉक शो पिंच में अभिनेता अनिल कपूर ने एक गेस्ट के तौर पर शिरकत की थी। इस एपिसोड में अभिनेता फिटनेस, शर्टलेस तस्वीरों और परिवार के सदस्यों के साथ ऑनलाइन मजाक के बारे में बात करते हुए दिखें। इसके अलावा अनिल कपूर ने सोशल मीडिया और ट्रोल्स के बारे में अपनी राय भी साझा की। एपिसोड में अरबाज़ खान ने अनिल कपूर से दो सवाल पूछे, एक सलमान खान की शादी कब होगी और दूसरा उनके जवान रहने का राज क्या है। अनिल कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि पहला वाला तो आपको भी नहीं पता तो मुझे कैसे पता होगा। इसी बात पर अरबाज़ कहते हैं कि तो दूसरे सवाल का जवाब तो आपको पता होगा वो बता दीजिये। इसके बाद अरबाज़ खान अनिल कपूर को कुछ वीडियो दिखाते हैं। इन वीडियो में लोग अनिल कपूर के जवान रहने पर अपनी प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं। एक व्यक्ति ने कहा कि अनिल कपूर को ब्रह्मा जी का वरदान मिला हुआ है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि वह प्लास्टिक सर्जन के साथ रहते हैं। एक महिला ने तो यहाँ तक कह दिया कि अनिल कपूर जवान रहने के लिए सांप का खून पीते हैं।

इसे भी पढ़ें: बर्फीली वादियों में मौनी रॉय ने बिकिनी पहनकर ढाया कहर, कातिलाना अदाओं से लूटे फैंस के दिल


वीडियो देखने के बाद अनिल कपूर अरबाज़ से पूछते हैं कि ये सब असली हैं या आप लोगों ने पैसे देकर वीडियो बनवाएं हैं। अनिल कपूर ने कहा कि आप जो भी कर रहे हैं उसे एन्जॉय करते है और भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है। यह चीज आपके दिखावे पर असर डालती है। सबकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, मैं लकी था। सबके पास 24 घंटे होते हैं उसमें से एक घंटा भी अपना ख्याल नहीं रख सकते तो इन चीजों का कोई मतलब नहीं है। आप अभिनेता का पूरा इंटरव्यू ज़ी5 ऐप पर देख सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Crude Oil की कीमतें और पश्चिम एशिया तनाव तय करेंगे Share Market की चाल

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी