क्या कुछ बड़ा होने वाला है... पीएम मोदी रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित

By अंकित सिंह | May 12, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात करीब 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा लगातार जारी है। उनका संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देशों ने ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी सैन्य हमलों को रोकने के लिए आपसी सहमति जताई है। यह युद्धविराम भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के जारी रहने के बीच भारतीय सशस्त्र बलों ने कहा कि वे युद्ध के लिए तैयार हैं और पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का उचित जवाब दिया जाएगा। भारतीय सशस्त्र बलों ने सोमवार को दोहराया कि भारत में सभी सैन्य अड्डे सुरक्षित हैं और भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर पर दादा बनने चले थे ट्रंप, भारत ने फिर कहा कुछ ऐसा, अमेरिका की अक्ल आई ठिकाने

वास्तव में, समुद्री बल एक व्यापक समुद्री डोमेन जागरूकता के लिए निरंतर निगरानी, ​​पता लगाने और पहचान सुनिश्चित करने में सक्षम है। डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई कहते हैं, "पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी गतिविधियों का चरित्र बदल गया है। निर्दोष नागरिकों पर हमले किए जा रहे थे... 'पहलगाम तक पाप का यह घड़ा भर चुका था'...।" एयर मार्शल भारती ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए गए ड्रोन और मानव रहित लड़ाकू हवाई वाहनों की कई कोशिशों को भी स्वदेशी रूप से विकसित सॉफ्ट और हार्ड किल काउंटर-यूएएस प्रणालियों और अच्छी तरह से प्रशिक्षित भारतीय वायु रक्षा कर्मियों द्वारा विफल कर दिया गया। 

प्रमुख खबरें

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही