Chai Par Sameeksha: PM Modi पर Vote Chori के आरोप में दम है या Rahul Gandhi की राजनीति बेदम है?

By अंकित सिंह | Nov 10, 2025

प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप और बिहार चुनाव पर चर्चा की। हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे। नीरज कुमार दुबे ने राहुल गांधी के वोट चोरी वाले आरोपी पर साफ तौर पर कहा कि यह ध्यान भटकने की राजनीति है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का जो हाइड्रोजन बम था वह पूरी तरीके से फ्यूज कर गया है। राहुल गांधी के आरोपों में दम नजर नहीं आ रहा है। नीरज दुबे ने इस बात पर भी सहमति जताई कि राहुल गांधी सिर्फ और सिर्फ मीडिया में बने रहने की राजनीति करते हैं। इसके अलावा वह खुद के लिए एक सर्वाइवल का तरीका भी ढूंढने लगे हैं क्योंकि लगातार उनके नेतृत्व में कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथियों को हार का सामना करना पड़ रहा है। राहुल गांधी बेबुनियाद आरोप लगाते रह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: नेता सत्ता के लिए कर सकते हैं हवाई वादा

प्रभासाक्षी के संपादक नीरज दुबे ने यह भी कहा कि राहुल गांधी बार-बार जैन जी की बात कर रहे हैं। लेकिन यह भारत है। भारत के युवा जानते हैं कि हमारा देश लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करता है। शांति में विश्वास करता है और इसलिए राहुल गांधी का कोई मकसद यहां कामयाब होने वाला नहीं है। नीरज दुबे ने कहा कि वोट चोरी का आरोप राहुल गांधी अभी से ही इसलिए लग रहे हैं क्योंकि उनको पता है कि बिहार में चुनावी हार के बाद उनसे फिर से सवाल पूछा जाएगा और यही कारण है कि वह अभी से ही चुनाव आयोग और वोट चोरी का आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। एसआईआर को लेकर भी राहुल गांधी ने तमाम आरोप लगाए। लेकिन जब फाइनल मतदाता सूची आया तो कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से एक भी सवाल नहीं उठाया गया। इसका मतलब साफ है कि राहुल गांधी ने जो आरोप लगाए थे वह कहीं ना कहीं एजेंडा सेट करने के लिए थे ना कि उसमें कोई सत्यता थी। 

प्रभासाक्षी के संपादक नीरज दुबे ने कहा कि अब बीजेपी की ओर से कभी भी पार का नारा नहीं दिया जाएगा बीजेपी की ओर से मिनिमम नंबर्स दिए जा रहे हैं। यह कहीं ना कहीं लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के एजेंडे में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा समय के साथ अपनी रणनीति में बदलाव करती है। अमित शाह ने भाजपा के लिए बिहार में पूरी मेहनत की है। इसके अलावा नीतीश कुमार को लेकर जो अटकलें चलाई जा रही थी वह पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुका है। नीतीश कुमार ने भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। आप चुनाव से पहले देखिए किस तरीके से बिहार में एनडीए सरकार के खिलाफ नाराजगी दिखाई जा रही थी। लेकिन वह सब चीजे अब पूरी तरीके से समाप्त हो चुकी है। एनडीए एकजुट होकर एक नेतृत्व में चुनाव लड़ता हुआ दिखाई दे रहा है और इसी वजह से महागठबंधन के लोग परेशानी में है। 

प्रमुख खबरें

Maruti Suzuki की Record तोड़ बिक्री, Domestic Sales में 40% की भारी उछाल से रचा इतिहास

मई में जीएसटी संग्रह 1.94 लाख करोड़ रुपये के पार, आयात से बढ़ी कमाई, कई राज्यों में मजबूत वृद्धि दर्ज

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर ब्रेक! Israel के Lebanon अभियान से भड़का Tehran

Stock Market में फिर बड़ी गिरावट, Sensex-Nifty धड़ाम, जानिए बिकवाली के 5 बड़े कारण