क्या वहां कोई बम है? यात्री की टिप्पणी से कोलकाता हवाई अड्डे पर दहशत फैल गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2024

कोलकाता हवाई अड्डे पर एक यात्री ने बम होने की टिप्पपणी की, जिससे वहां दहशत फैल गई, जिसके कारण पुणे जाने वाली उड़ान में कुछ घंटों की देरी हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता ने बताया कि चेक-इन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षाकर्मी एक यात्री के बैग की जांच कर रहा था, तो इस बात से नाखुश हुए यात्री ने एतराज जताते हुए कहा था, क्या इसमें कोई बम है?

उन्होंने बताया कि इससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने सभी यात्रियों के सामान की गहन तलाशी ली और विमान को भी खाली करा दिया क्योंकि कुछ यात्री पहले ही विमान में चढ़ चुके थे।

प्रवक्ता ने बताया कि सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल से गुजरने के बाद भी कुछ नहीं मिला। प्रवक्ता ने कहा कि यात्री की ये टिप्पणी ही इस घटना का मूल कारण थी। उन्होंने बताया कि विमान ने अंततः शाम 5.30 बजे अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।

प्रमुख खबरें

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार

भ्रामक दावों और प्रतिबंधित बिक्री पर FSSAI सख्त, Amazon और Swiggy समेत ई-कॉमर्स कंपनियों पर कार्रवाई

Kalkaji घटना के बाद DDA ने अपने सभी पार्कों के लिए जारी किए नए सुरक्षा दिशानिर्देश