क्या फेक है रामायण का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का दावा? दूरदर्शन पर लगा गलत व्यूअरशिप बताने का आरोप

By रेनू तिवारी | May 07, 2020

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का रिपीट टेलीकास्ट किया गया। रामायण को इस दौरान इतना पसंद किया गया कि इसकी टीआरपी ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। दूरदर्शन के इतिहास कभी भी चैनल की इतनी हाई टीआरपी नहीं आयी थी लेकिन रामायण के फैंस ने रामायण को भारत का नंबर वन शो बना दिया। हाल ही में दूरदर्शन ने एक ट्वीट करके ये जानकारी दी थी कि रामायण ने दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना से ठीक हुई सिंगर मैडोना को लोगों से क्यों मिल रही है आलोचना

दूरर्शन ने ट्वीट किया की रामायण हॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय शो गेम ऑफ थ्रोन्स (Game of Thrones) को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया हैं। बताया गया कि 16 अप्रैल को प्रसारित किया गया एपिसोड 7 करोड़ 70 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। दूरदर्शन की तरफ से जारी किए गये इस आकंड़े के बाद लाइव मिंट ने दूरदर्शन पर सवाल उठाया है। लाइव मिंट ने कहा कि अब तक के इतिहास में 1983 में अमेरिकन सीरीज MASH का आखिरी एपिसोड 10 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था। रामायण को 7 करोड़ और 70 लाख लोगों ने देखा था किस हिसाब से दूरदर्शन ने ये दावा किया कि रामायण दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो हैं।

इसे भी पढ़ें: क्यों सैफ अली खान को पहली फिल्म से डायरेक्टर ने कर दिया था बाहर, सालों बाद किया खुलासा

 इस बात पर दूरदर्शन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए लाइव मिंट को जवाब दिया है। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने कहा कि इंटरनेट, मोबाइल, जिन पर डीडी के चैनल्स आते हैं, जैसे जियो टीवी और एमएक्स प्लेयर, उनके माध्यम से ,16 अप्रैल को रामायण को 20 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया। अगर हम इन सभी आंकड़ों को जोड़कर रामायण की व्यूअरशिप के बारे में बात करें तो यह दुनिया का सबसे बड़ा व्यूअरशिप का आंकड़ा हैं। इस बुनियाद पर रामायण दुनिया का सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला शो बन गया हैं।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल

कौशांबी पटाखा फैक्टरी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में अरेस्ट

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया