भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- संसद में चर्चा के दौरान आते नहीं हैं राहुल, क्या कांग्रेस में है लोकतंत्र ?

By अनुराग गुप्ता | Aug 05, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आपातकाल तक का जिक्र किया और कहा कि हमें लोकतंत्र की नसीहत न दें। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संसद में चर्चा होती है तो राहुल गांधी आते नहीं हैं और अगर आते हैं तो वॉकआउट कर जाते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने साफ झूठ बोला है। अभी दो दिन पहले सदन में चर्चा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया था फिर राहुल गांधी ने झूठ क्यों बोला। यह देश को बताना जरूरी है। दो दिन पहले जब सदन में चर्चा हुई तो उसमें कांग्रेस के लोगों ने भाग लिया या नहीं? बहुत तीखे और निम्न स्तर के आरोप लगाए या नहीं ? महंगाई और बेरोजगारी एक बहाना है, सही कारण है ईडी को धमकाना, डराना और परिवार को बचाना।

इसे भी पढ़ें: महंगाई, बेरोजगारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा बढ़ाई गई 

क्या कांग्रेस में लोकतंत्र है ?

भाजपा नेता ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र है। कांग्रेस में अच्छे नेता हैं यह हम भी मानते है लेकिन क्या पार्टी में लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दादी ने देश में आपातकाल लगाया था। आपातकाल में बड़े-बड़े पत्रकारों को जेल भेजा था। राहुल गांधी की दादी जी ने प्रतिबद्ध न्यायपालिका की बात की थी। आपको कुछ याद है? आप हमें लोकतंत्र की नसीहत देते हैं। क्या आपकी पार्टी में लोकतंत्र है ?

परिवार की जेब में है कांग्रेस पार्टी  

इसी बीच उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड से क्यों घबराए हुए हो ? कांग्रेस पार्टी परिवार की जेब में है, कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व परिवार की जेब में है और कांग्रेस पार्टी की संपत्ति भी परिवार में जेब में है।

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को हिटलर कहे जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि यह उनकी हताशा है। मैंने उनके घटिया आरोप पर बोलने के लिए यहां पर नहीं बैठा हूं। कितना तंग किया गया गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को। तप कर निकले, निर्दोष होकर कानून की प्रक्रिया से और जनता ने उन्हें दो बार लोकसभा जिताया और फिर से 2024 में जीतेंगे। यही तो लोकतंत्र है।

प्रमुख खबरें

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प