तांबे के बर्तनों में रखा पानी क्या सच में शरीर के लिए फायदेमंद होता है? जानिए क्या कहती है स्टडीज

By एकता | Jun 27, 2022

शहरों में जैसे-जैसे लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे लोगों ने कुछ ऐसी चीजों का फिर से इस्तेमाल कर दिया है, जिन्हें वह भूल गए थे। एक बार फिर से लोगों ने अपनी जिंदगी में तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल कर दिया है। हमारे गावों में आज भी इनका इस्तेमाल होता है लेकिन शहरों से ये गायब हो गए थे। बीते कुछ समय से लोगों ने इनका फिर से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। तांबे के बर्तन में खाना खाने और पानी पीने से हमारे शरीर को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि क्या सच में तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को फायदे मिलते हैं? चलिए जानते हैं-

साइंटिस्ट और हर्बल मेडिसिन एक्सपर्ट दीपक आचार्य ने इंडिया टीवी को दिए एक इंटरव्यू में 'ओलिगोडायनामिक इफ़ेक्ट' के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर लम्बे समय तक ताँबे के बर्तन में पानी रखा जाए तो उसमें कॉपर आयन्स उतर जाते हैं। कॉपर आयन्स पानी में मौजूद बैक्टीरिया को मार गिराने में सक्षम हैं। साल 2012 में जर्नल ऑफ हेल्थ न्यूट्रिशन एंड पापुलेशन में प्रकाशित हुई इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा एन्ड इंटेग्रेटिव मेडिसिन (FRLHT, बेंगलुरु का संस्थान) के वैज्ञानिकों की एक स्टडी में पाया गया है कि अगर पानी को 16 घंटों तक तांबे के बर्तन में रख जाए तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया, जो डायरिया के लिए जिम्मेदार होते हैं, वह मर जाते हैं। इसलिए तांबे के बर्तन में रखा पानी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Love Tips: प्यार का इजहार करने के इन तरीकों के हैं कई जबरदस्त सवास्थ्य लाभ, जानिये कैसे

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे

- शरीर में तांबे यानि कॉपर की मात्रा कम हो जाने से ब्लड प्रेशर असंतुलित हो जाता है। इसलिए तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है।

- तांबे में हड्डियों को मजबूत करने वाले गुण मौजूद होते हैं, इसलिए तांबे के बर्तन में रखे पानी का सेवन करने से गठियो की समस्या दूर होती है। इसके अलावा यह जोड़ों की सूजन को भी कम करने में मदद करता है।

- शरीर में तांबे की सही मात्रा थायरॉइड ग्रंथि को बेहतर तरीके से काम करने के लिए प्रेरित करती है।

- तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से बढ़ती उम्र के प्रभावों को रोकने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह स्किन की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध