Health Tips: अचार के शौकीन लोगों के लिए बुरी खबर, रोजाना इसके सेवन से हो सकती हैं ये समस्याएं

Indian Pickles
Prabhasakshi
एकता । Jun 26 2022 5:20PM

अचार भारतीय रसोइयों में आसानी से मिल जाता है और लगभग खाने की हर चीज का जायका बढ़ा देता है। कुछ लोग तो अचार के इतने शौकीन होते हैं कि इसके बिना उन्हें खाने में कोई स्वाद नहीं आता है। अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं तो हमारे इस आर्टिकल को थोड़ा ध्यान से पढ़िएगा।

उत्तर भारत का सुबह का नास्ता पराठा ही होता है... क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ भूख को लंबे समय तक शांत भी रखता है। सुबह-सुबह अक्सर लोग चाय के साथ पराठा खाते हैं और इसके साथ अचार मिल जाए तो मजा दोगुना हो जाता है। अचार भारतीय रसोइयों में आसानी से मिल जाता है और लगभग खाने की हर चीज का जायका बढ़ा देता है। कुछ लोग तो अचार के इतने शौकीन होते हैं कि इसके बिना उन्हें खाने में कोई स्वाद ही नहीं आता है। अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं जिनको अचार के बिना खाना अच्छा नहीं लगता तो हमारे इस आर्टिकल को थोड़ा ध्यान से पढ़िएगा।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: चाय की चुस्की के बिना जिनकी नहीं खुलती नींद, हो जाएं सावधान! खाली पेट पीने से हो सकते हैं ये नुकसान

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, ज्यादा अचार का सेवन करना आपकी सेहत को नुक्सान पहुंचा सकता है। दरअसल, अचार को ज्यादा समय तक चलाने के लिए इसमें अत्यधिक नमक, तेल और मसाले मिलाए जाते हैं। अचार में इन प्रिजर्वेटिव की मात्रा इतनी अधिक होती है कि इनका रोजाना सेवन करना आपकी सेहत और शरीर के अंगों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Periods में हैवी ब्लीडिंग ने कर दिया है आपको परेशान तो इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

अचार में होता है सोडियम

अचार में जरूरत से ज्यादा नमक यानि सोडियम होता है, जिसका सेवन करना हमारे शरीर के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। सोडियम का अत्यधिक सेवन करने से लिवर और किडनी पर दबाब पड़ने लगता है, जिसकी वजह से दोनों के फैल होने संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा सोडियम ब्लड प्रेशर की समस्या को भी बढ़ाता है, इसके साथ शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने से मोटापे की शिकायत भी होने लगती है। अचार का जरूरत से ज्यादा सेवन करना कई समस्याओं की वजह बन सकता है। इसलिए एक्सपर्ट हफ्ते में बस एक या दो बार ही इसका सेवन करने की सलाह देते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़