आपकी Diet बन सकती है PCOS की वजह! जानें कैसे बिगड़ता है Menstrual Cycle का पूरा गणित

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 08, 2026

हर महीना पीरियड्स से संबंधित कोई न कोई समस्या महिलाओं को परेशान करती है। जैसे कि पीरियड्स के समय पर न आना, फ्लो के बहुत कम या ज्यादा आना या फिर किसी महीने पीरियड स्किप हो जाने से लेकर महिलाएं तनाव में आ ही जाती हैं। 

डाइट से कैसे बिगड़ सकता है पीरियड्स का पैटर्न?

- अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की वजह बन ही जाती है और जब हार्मोन्स बैलेंस नहीं होते हैं, तो पीरियड्स साइकिल पर प्रभाव साफ नजर आने लगता है।

 - यदि आप न्यूट्रिशन से भरपूर खाना नहीं खाती और अत्यधिक जंक फूड का सेवन करती हैं, तो भी आपको पीरियड साइकिल में बदलाव महसूस हो सकता है।

 - ज्यादातर महिलाएं अधिक जंक और प्रोसेस्ड फूड्स या शुगर और तले-भुने खाने का सेवन करती हैं, उनके शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है। 

- इस कारण से शरीर में इंफ्लेमेशन उत्पन्न होने लगता है। ये सभी चीजें पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS/PMOS) की वजह बन सकती हैं और पीरियड्स डिले हो जाते हैं।

- कई बार हम क्रैश डाइट करते हैं, तो दिमाग तक स्ट्रेस का सिग्नल पहुंचता है और पीरियड साइकिल ऊपर-नीचे हो सकती हैं। जिस वजह से पीरियड मिस भी हो सकते हैं।

 - अक्सर अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स के कारण पीरियड्स को रेगुलेट करने वाले हार्मोन्स एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन प्रभावित होते हैं। इससे ओव्यूलेशन साइकिल काफी प्रभावित होती है और पीरियड्स का फ्लो कम हो जाता है। ऐसे में पीरियड्स साइकिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए खानपान पर जरुर ध्यान दें।

प्रमुख खबरें

मुस्लिम NATO में ईरान की एंट्री, खुलासे से इजरायल के उड़े होश, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Yogi Adityanath ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, रायबरेली में उठाए सवाल

NZ Social Media Ban: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी का प्रस्ताव, Tech Companies पर लगेगा भारी Penalty

CM Yogi का Ajay Rai पर ताबड़तोड़ हमला, बोले- भाई के हत्यारे के सामने हुए नतमस्तक, हमने भूसी निकाल दी