President Election 2022: ISF विधायक ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान न करने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) के इकलौते विधायक नौशाद सिद्दीकी ने शुक्रवार को कहा कि वह 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेंगे, क्योंकि इस पद के लिए दोनों उम्मीदवारों में से कोई भी उनकी पार्टी की पसंद का नहीं है। उन्होंने कहा कि आईएसएफ कभी भारतीय जनता (भाजपा) पार्टी नीत राजग उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेगा, जबकि विपक्ष का उम्मीदवार भी उसे स्वीकार्य नहीं है क्योंकि उनके पहले भाजपा से संबंध रह चुके हैं। सिद्दीकी ने कहा कि आईएसएफ की अपनी विचारधारा है और वह उसी के साथ आगे बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें: CBI ने हथियार लाइसेंस रिश्वत मामले में IAS अधिकारी राजेश को किया गिरफ्तार

इसके सहयोगियों मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था। राज्य विधानसभा चुनाव से पहले हुगली जिले में फुरफुरा शरीफ के मौलवी अब्बास सिद्दीकी ने यह पार्टी बनायी थी। सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि भाजपा देश के हितों को नुकसान पहुंचा रही है और दुनियाभर में उसकी छवि धूमिल कर रही है। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणियों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘भाजपा ने विदेश में भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने New Delhi में की राज्यपाल से मुलाकात, असम में बाढ़ राहत पर हुई चर्चा

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया