IND vs NZ: तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम में हुई इन दो खिलाड़ियों की एंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2020

माउंट मोनगानुई। कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिये लेग स्पिनर ईश सोढी और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर को टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड तीन मैचों की श्रृंखला पहले ही जीत चुका है। 

इसे भी पढ़ें: गोपीचंद को IOC कोच लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार में ‘आनरेबल मेंशन’

सोढी और टिकनेर न्यूजीलैंड ए टीम का हिस्सा थे जिसने भारत ए के खिलाफ लिंकन में दूसरा अनधिकृत टेस्ट ड्रा खेला। उन्होंने चौथे और आखिरी दिन खेल में हिस्सा नहीं लिया। 

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेगी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के टिम साउदी और मिशेल सेंटनेर पेट में संक्रमण के शिकार हैं जबकि स्काट कुग्लेन को बुखार है। कप्तान केन विलियमसन कंधे की चोट से जूझ रहे हैं जिनका सोमवार को फिटनेस टेस्ट होगा। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा