ईशा देओल और भरत तख्तानी के घर आई नन्हीं परी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2019

मुम्बई। अदाकारा ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी के घर बेटी ने जन्म लिया है। दंपति 10 जून को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। इससे पहले भी उनकी एक बेटी राध्या है, जिसका जन्म 23 अक्टूबर 2017 को हुआ था। ईशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ हमारे घर में स्वागत है... मिराया तख्तानी । 10 जून 2019 को इस दुनिया में आई। भगवान का शुक्रिया।’’

उन्होंने राध्या की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ मैं बड़ी बहन बन गई हूं।’’ फिल्म जगत की चर्चित हस्तियों धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने जून 2012 में भरत तख्तानी से शादी की थी। 

प्रमुख खबरें

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय