Isha Malviya की फोटो ने मचाया तहलका, किस Mystery Man पर आया एक्ट्रेस का दिल?

By एकता | Jun 30, 2026

टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय अपने काम से कहीं ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पहले अभिषेक कुमार और फिर समर्थ जुरेल के साथ उनके रिश्तों ने बिग बॉस के घर में काफी हंगामा मचाया था। अब ऐसा लग रहा है कि ईशा की जिंदगी में किसी नए इंसान की एंट्री हो गई है। एक्ट्रेस ने एक मिस्ट्री मैन के साथ सोशल मीडिया पर एक बहुत ही रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।


इसे भी पढ़ें: Bhai Tera Star Hai का पहला पोस्टर रिलीज, आते ही Social Media पर छाया Raghav Juyal का लुक

विवादों से भरा रहा है पुराना रिश्ता

आपको बता दें कि ईशा मालवीय की लव लाइफ हमेशा विवादों में रही है। सीरियल उडारियां के दौरान उनकी और अभिषेक कुमार की नजदीकियां बढ़ी थीं, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद ईशा की जिंदगी में समर्थ जुरेल आए। जब ईशा ने बिग बॉस में हिस्सा लिया, तो वहां अभिषेक भी मौजूद थे और शो के बीच में समर्थ ने भी वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। इसके बाद टीवी पर तीनों के बीच काफी हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था।

प्रमुख खबरें

Bahraich Court ने 1994 के तिहरे हत्याकांड में पांच मुजरिमों को सुनाई उम्रकैद की सजा

UP Export दो लाख करोड़ के पार, CM Yogi बोले देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बना

Maruti और Hyundai समेत वाहन कंपनियों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई उत्पादन क्षमता

दिग्गज फिल्म निर्देशक Singeetam Srinivasa Rao का Chennai में निधन