Nicole Kidman की सीरीज में नजर आने वाले हैं Ishaan Khatter, रिलीज हुआ The Perfect Couple का ट्रेलर

By एकता | Jul 12, 2024

बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर हॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। अभिनेता की हॉलीवुड सीरीज 'द परफेक्ट कपल' का टीजर ट्रेलर रिलीज हो गया है। ईशान की डेब्यू सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गयी है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी अभिनेत्री निकोल किडमैन और अभिनेता लिव श्रेइबर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा डकोटा फैनिंग, मेघन फाही और ईशान खट्टर सहायक भूमिका में होंगे।

इसे भी पढ़ें: Viral Pics । मां Madhu और बेटी Malti Marie के साथ बीच पर Priyanka Chopra ने बिताया समय

‘द परफेक्ट कपल’ के टीजर ट्रेलर में, ईशान की बस एक झलक देखने को मिली, लेकिन उनकी कुछ सेकंड की मौजूदगी ने उनके सेलेब्रिटी फ्रेंड्स और फैंस को खुश कर दिया है। ईशान की भाभी मीरा कपूर सहित कई सितारों ने अभिनेता की जमकर तारीफ़ की है। मीरा ने ईशान के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की। उन्होंने लिखा, 'तुम पर गर्व है। तुम जीत गए भाई।'

View this post on Instagram

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

प्रमुख खबरें

Vadodara में Yusuf Pathan को जमीन आवंटन के प्रस्ताव को VMC से मिली मंजूरी

MP Cabinet का बड़ा फैसला, दो से अधिक बच्चों वाले भी होंगे सरकारी नौकरी के पात्र

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा