ईशान ‘हिट या मिस’ खिलाड़ी नहीं, उसका समय आयेगा: पूर्व कोच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2021

रांची| टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ  विफलता के बाद ईशान किशन को  ‘हिट या मिस (बड़ा शॉट मारने या आउट हो जाने वाला)’ खिलाड़ी बताया गया , लेकिन इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के पूर्व कोच का मानना है कि वह अगले कुछ वर्षों में भारत की सीमित ओवरों की टीम में एक महत्वपूर्ण सदस्य बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मैच जीतने और टीम बनाने के बीच संतुलन बनाने की जरूरत : द्रविड़

बायें हाथ का यह युवा बल्लेबाज हालांकि बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में जल्दी आउट हो गया। भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की आलोचना करते हुए पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने ईशान को ‘हिट-या-मिस खिलाड़ी’ करार दिया था।

ईशान के बचपन के कोच उत्तम मजूमदार के अनुसार इस 23 वर्षीय के लिए अभी कुछ भी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘ वह (ईशान) एक उपयोगी खिलाड़ी है, जो छोटे प्रारूप के लिए सबसे उपयुक्त है। वह पारी का आगाज कर सकता है, एक फिनिशर की भूमिका निभा सकता है। वह बहुत फुर्तीला और शानदार क्षेत्ररक्षक है।’’

बिहार के पूर्व अंडर-22 क्रिकेटर मजूमदार ने ईशान की प्रतिभा को तब पहचाना था जब वह महज सात साल के थे। उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भी खिलाड़ी को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।  यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि वह बड़े मैच में आउट हो गया। लेकिन अगर टीम की यह रणनीति सफल हो जाती तो वह रातों-रात स्टार बन जाता।’’

उन्होंने विश्व कप से पहले ईशान के फॉर्म की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘ जिस तरह से उसने पिछली तीन पारियों में बल्लेबाजी की थी, उसे देखते हुए और मौके (विश्व कप में) मिलने चाहिए थे।’’

शान ने विश्व कप से पहले आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में नाबाद 50 और 84 रन की पारी खेलने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में नाबाद 70 रन बनाये थे।

मजूमदार ने कहा, ‘‘ वह बहुत नैसर्गिक खिलाड़ी हैं और बड़े शॉट खेलने से नहीं डरता है। उस दिन उसे विशेष रूप से पावरप्ले में बड़ा शॉट खेलने के लिए भेजा गया था लेकिन दुर्भाग्य से वह उनका दिन नहीं था।  उसे हालांकि और भी कई मौके मिलेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: खिलाड़ी के नाकाम रहने पर भी हम उसे आत्मविश्वास देते हैं : रोहित

उन्होंने कहा कि राहुल द्रविड़ के कोच बनने के बाद ईशान को ज्यादा मौके मिलना चाहिये। मजूमदार ने कहा, ‘‘ द्रविड़ सर उन्हें अच्छे से जानते हैं क्योंकि ईशान 2016 अंडर -19 विश्व कप के लिए टीम के कप्तान बने थे।  वह भारत ‘ए’ का भी नेतृत्व कर चुके है।

लगातार दो विश्व कप से उसके लिए काफी उम्मीदें हैं। अभी तो उसने शुरुआत की है।

प्रमुख खबरें

Faridabad murder: अनंगपुर में मिला पेंटर का शव, प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Commonwealth Games shotput: तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप गिल पदक से चूके

Jaipur में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता

PM-SHRI scheme पर Kerala सरकार जनता को गुमराह कर रही, वाम दलों का आरोप