Ishan Kishan और ऋतुराज गायकवाड़ ने मचाया तूफान, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ठोका शतक

By Kusum | Dec 23, 2024

भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे बड़े वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है। इस मैच में पूरे देश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को आजमा रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया से काफी समय से बाहर चल रहे स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और उभरते सितारे रुतुराज गायकवाड़ ने सोमवार को खेले गए मैचों में जबरदस्त शतक ठोके हैं। 

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का राउंड-2 में महाराष्ट्र और सर्विसेज का मैच मुंबई में खेला गया। सोमवार को खेले गए इस मैच में महाराष्ट्र की टीम ने सर्विसेज को सिर्फ 2024 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। इसके बाद महाराष्ट्र की कप्नी कर रहे ऋतुराज ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मैच में छक्कों की बारिश करते हुए सिर्फ 74 गेंद में 200 की स्ट्राइक रेट से 148 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 16 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस पारी के दम पर महाराष्ट्र ने इस मैच को 21वें ओवर में ही 9 विकेट से जीत लिया। 

वहीं इस टूर्नामेंट में दूसरी तरफ झारखंड का सामना जयपुर में स्थित डॉ सोनी स्टेडियम में मणिपुर के साथ हुआ। इस मैच में मणिपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद झारखंड की टीम टारगेट को हासिल करने उतरी। उन्होंने सलामी बल्लेबाज और कप्तान ईशान किशन की दमदार पारी से एकतरफा अंदाज में हासिल कर लिया। ईशान ने 78 गेंद में 16 चौके और 6 छक्कों से 134 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी और उत्कर्ष सिंह के 68 रन के योगदान से झारखंड ने मैच को 28.3 ओवर में 8 विकेट से जीत लिया। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi