Ishan Kishan को लगा बड़ा झटका, Duleep Trophy 2025 के पहले मैच से हुए बाहर, जानें कारण

By Kusum | Aug 18, 2025

युवा बल्लेबाज ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी हो सकती थी, लेकिन वह चोट के कारण टल गई। इसके साथ ही उनको अब एक और झटका लगा है। दरअसल, दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से ईशान किशन बाहर हो गए हैं। वे ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी में भाग लेने वाले थे। लेकिन एक चोट के कारण ऐसा नहीं हो पाएगा। इंग्लैंड के नॉटिंघमशायर के लिए क्रिकेट खेलते समय उनको चोट लगी थी, जिससे वे अभी तक रिकवर नहीं हो पाए हैं। इसी चोट के कारण उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद टेस्ट टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह नहीं मिल पाई थी। 

इसके अलावा इग्लैंड के दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलने वाले आकाश दीप को आराम करने की सलाह दी गई है। वे भी ईस्ट जोन के लिए खेलने वाले थे, लेकिन उनको आराम करने के लिए कहा गया है। कोई छोटी इंजरी उनको हो सकती है। चौथे टेस्ट मैच में वे चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। 3 टेस्ट मैचों में आकाश दीप ने 13 विकेट निकाले थे। नाइट वॉचमैन के तौर पर उन्होंने एक बेहतरीन अर्धशतक भी आखिरी मैच में जड़ा था। अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली टीम में असम के मुख्तार हुसैन उनकी जगह लेंगे।  

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी