ईशान किशन मेरे साथ पारी का आगाज करेंगे क्योंकि वही एकमात्र विकल्प उपलब्ध हैं : रोहित शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2022

अहमदाबाद। भारत के नये वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय में ईशान किशन उनके साथ पारी का आगाज करेंगे क्योंकि टीम में इस युवा के अलावा कोई विकल्प उपलब्ध नहीं हैं और मयंक अग्रवाल भी अपना अनिवार्य पृथकवास पूरा कर रहे हैं। शिखर धवन और रुतुराज गायकवाड़ कोविड-19 पॉजिटिव आये थे और अब पृथकवास में हैं जिसके बाद किशन को वनडे टीम में शामिल किया गया था। रोहित ने श्रृंखला के शुरूआती मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘हमारे पास ईशान किशन एकमात्र विकल्प हैं और वह मेरे साथ पारी का आगाज करेंगे। ’’

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक