T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह पाने के हकदार हैं सूर्य और ईशान: वीवीएस लक्ष्मण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

नयी दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं। बाईस वर्ष के ईशान और 30 वर्ष के सूर्यकुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार पदार्पण किया। ईशान ने इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंद में 56 रन बनाये जबकि सूर्य ने चौथे और पांचवें टी20 में क्रमश: 31 गेंद में 57 और 17 गेंद में 32 रन बनाये। लक्ष्मण ने स्टार स्पोटर्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड ’ में कहा ,‘‘ यह काफी कठिन सवाल है क्योंकि हमने देखा है कि इस श्रृंखला में कई युवाओं ने मौके का पूरा फायदा उठाया है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन जिस तरह से ईशान और सूर्यकुमार ने अपनी पहली पारी में खेला , मुझे लगता है कि मेरी 15 खिलाड़ियों की विश्व कप टीम में दोनों होंगे।’’

प्रमुख खबरें

E20 Petrol से कम Mileage की शिकायतों पर सरकार की सफाई, कहा- Driving Style और Maintenance भी है अहम कारण

Classic 350 Gorkha Edition के साथ Royal Enfield का नया दांव, 18 August को खुलेगा इस दमदार Bike की कीमत का राज

Surat में Sunday Off की मांग पर 500 कढ़ाई कर्मचारियों ने किया अमरोली में प्रदर्शन

Tejashwi Yadav ने Bihar में परीक्षा पेपर लीक पर साधा निशाना, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान