नेपाल में ISI एजेंट लाल मोहम्मद की हत्या, भारत भेजता था नकली नोट, डी गैंग से भी था संबंध

By अंकित सिंह | Sep 22, 2022

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एक पहुंचा हुआ एजेंट नेपाल में ढेर कर दिया गया है। एजेंट की पहचान 55 वर्षीय लाल मोहम्मद उर्फ मोहम्मद दर्जी के रूप में हुई है। दावा किया जा रहा है कि यह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता था और उसी के इशारे पर भारत में नकली नोटों का खेप भिजवाा था। इसकी हत्या उसी के घर के बाहर हुई है। लेकिन यह हत्या क्यों की गई है, इसका सही कारण अब तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कार से उतरते समय ही इसपर हमलावरों ने हमला कर दिया और गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, लाल मोहम्मद के डी गैंग से भी संबंध थे। पाकिस्तान नेपाल के जरिए भारत के खिलाफ लगातार साजिश रच रहा था जिसमें लाल मोहम्मद के भी अहम भूमिका थी। 

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump