Bangladesh के पोर्ट पर पाकिस्तानी शिप, शेख हसीना के जाने से ISI को मिल गई खुली छूट? पूर्व उच्चायुक्त वीना सीकरी से जानें

By अभिनय आकाश | Jan 08, 2025

शेख हसीना की सत्ता खत्म होने के बाद भारत से बांग्लादेश के संबंध बदल गए हैं। हसीना 5 अगस्त 2024 से भारत में हैं। भारत बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहने की शिकायत करता रहा है। कई बार ऐसी बयानबाजी भी हुई जिसके चलते दोनों देशों के रिश्ते में कड़वाहट नजर आई।आईएसआई ने बांग्लादेश में अपनी सक्रियता लगातार कायम रखी है। 2002 में कोलकाता से कई एजेंटों को गिरफ्तार भी किया गया था। ये बांग्लादेश बॉर्डर पार कर भारत आए थे। उस वक्त भारत के विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने संसद में कहा था कि ढाका में पाकिस्तानी हाई कमीशन आईएसआई नर्व सेंटर है। जो भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में लिप्त है। ऐसे में अब तो वहां शेख हसीना के जाने के बाद आईएसआई को खुली छूट सी मिल गई है।  

इसे भी पढ़ें: Justin Trudeau के अंजाम से क्यों डरे यूनुस? क्या बांग्लादेश का भी हो सकता है कनाडा जैसा हाल

गौरतलब है कि पाकिस्तान से इसी 21 दिसम्बर को बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह पर पहुंचे एक कार्गो जहाज में दो कंटेनरों में खतरनाक विस्फोटक पाए गए हैं, जो बड़ा नुकसान करने की क्षमता रखते हैं। विस्फोटक की जानकारी मिलने के बाद डिलीवरी रोकने का प्रारंभिक आदेश जारी किया गया था, लेकिन उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद एक घंटे के भीतर माल को छोड़ दिया गया। सूत्रों ने कहा कि कंटेनर पाकिस्तान और यूएई के रास्ते चटगांव पहुंचे थे।  

बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त रहीं वीना सीकरी से बातचीत का पूरा वीडियो-

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Fund और Student Protest पर सरकार चुप क्यों? Kharge ने PM Modi-HM Shah से माँगा जवाब

Enqube Ethicals IPO: 3,000 करोड़ रुपये के निर्गम के लिए सेबी के पास दस्तावेज दाखिल

Supreme Court 17 अगस्त को ट्रांसजेंडर अधिनियम की वैधता पर करेगा सुनवाई

Cauvery विवाद: तमिलनाडु ने पानी के लिए Supreme Court का रुख किया