ISIS का खूंखार आतंकी गिरफ्तार, जेल ले जाने के लिए बुलाना पड़ा मिनी ट्रक

By निधि अविनाश | Jan 20, 2020

नई दिल्ली। अकसर गिरफ्तारी के समय आरोपी को पुलिस वैन या कार में डाल कर ले जाती है लेकिन ISIS के इस चरमपंथी नेता को पिकअप ट्रक में लेकर जाना पड़ा। इस आतंकी का नाम है मुफ्ती अबु अब्दुल बारी जिसे जज्बा द जिहादी के नाम से भी जाना जाता है। इस आतंकी को इराकी सेना के स्वॉट दस्ते ने मोसुल शहर से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी ने सोशल मीडिया का काफी ध्यान खींचा है। वजह है उनका मोटापा।

इसे भी पढ़ें: इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शन में दो लोगों की मौत

इसके मोटापे को छोड़ कर देखा जाए तो यह एक आतंकी संगठन ISIS का एक महत्वपूर्ण नेता है। यह सुरक्षा बलों के खिलाफ भड़काऊ भाषण की वजह से काफी प्रचलित है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस आतंकी ने सभी मौलवियों के खिलाफ हत्या के फतवे जारी किए थे जिन्होंने आतंकी संगठन ISIS का समर्थन करने से इनकार कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: इराक में अमेरिकी एयरबेस में फिर हुआ हमला, रॉकेट हमले में 4 जख्मी

लंदन के इस्लामी चरमपंथ विरोधी कार्यकर्ता माजिद नवाज ने इस आतंकी की एक तस्वीर ट्वीटर पर पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने इस आतंकी के सारे गलत कामों की जानकारी दी है और लिखा है कि अच्छा है कि सीरियाई, इराकी और अन्य लोग इस शख्स की गिरफ्तारी के गवाह बन रहे हैं। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि वह मोटापे की बीमारी से काफी ग्रस्त है। बता दें कि इस चरमपंथी आतंकी की गिरफ्तारी ने ISIS को भयंकर झटका दिया है।

इसे भी देखें- Soleimani को क्यों मारा Trump ने, क्या एक और Gulf War झेल पायेगी दुनिया

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े