By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026
कोलकाता, एक सितंबर इस्कॉन (अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) शहर के पास न्यू टाउन में दो सितंबर से चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव मनाएगा। इस दौरान आयोजकों ने आपदा प्रभावित नेपाल में चलाए जा रहे राहत कार्यों में सहयोग देने का निर्णय लिया है। इस्कॉन के वरिष्ठ पदाधिकारी गोविंद घोष दास ने बताया कि न्यू टाउन केंद्र में लगातार तीसरे साल बड़े पैमाने पर यह आयोजन हो रहा है।