ISL से भारतीय फुटबॉल टीम को लंबी छलांग लगाने में मदद मिली: रोहित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2023

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को यहां कहा कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के कारण राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को विश्व स्तर पर आगे बढ़ने में मदद मिली। रोहित ने कहा कि भारतीय टीम ने आत्मविश्वास हासिल किया है और उम्मीद जताई कि वह आगामी टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा,‘‘ भारतीय फुटबॉल टीम ने लंबी छलांग लगाई है और आईएसएल ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: संजय सिंह डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष न बन पाए यह सुनिश्चित करने में लगे हैं बजरंग और विनेश

रोहित ने कहा,‘‘ यहां तक कि क्रिकेट में जब आईपीएल की शुरुआत हुई तो हमारे कई स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सितारों के साथ खेलने का मौका मिला। भारत में लीग इस तरह से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष