पाक कोर्ट ने आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर पत्रकार की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक अदालत ने शारीरिक रूप से अशक्त एक पत्रकार के कथित आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) को उसे गिरफ्तार करने से रोक दिया है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने पत्रकार राणा मोहम्मद अरशद द्वारा दायर एक याचिका पर बृहस्पतिवार को यह आदेश जारी किया। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक अदालत ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाए। बहरहाल, अदालत ने मामले की सुनवाई 12 अक्टूबर के लिये स्थगित कर दी। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनाल्लाह ने एफआईए की साइबर अपराधशाखा के जांच अधिकारी को पत्रकार के खिलाफ रिकार्ड के साथ 12 अक्टूबर को तलब किया है।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms समेत 12 कंपनियां अक्टूबर में ला रहीं IPO

बच्चों की सुरक्षा में निवेश करने वाली AI कंपनियों को प्रोत्साहन मिले: WEF विशेषज्ञ Cathy Li

Congress सांसद Bimol Akoijam पर यौन उत्पीड़न के आरोप, Bansuri Swaraj ने Rahul Gandhi से पूछे सवाल

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार