अमेरिकी सैन्य हमले में मारा गया इस्लामिक स्टेट नेता अबू बकर अल-बगदादी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2019

वाशिंगटन। सीरिया में अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले में इस्लामिक स्टेट का शीर्ष आतंकवादी अबू बकर अल-बगदादी संभवत: मारा गया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बयान जारी कर यह जानकारी दी।

अमेरिकी अधिकारी ने शनिवार को देर रात बताया कि सीरिया के इदलिब प्रांत में बगदादी को निशाना बनाया गया। हालांकि अधिकारी ने यह भी कहा कि एक विस्फोट में इस्लामिक स्टेट के प्रमुख की मौत की पुष्टि अभी नहीं की गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘अभी तुरंत कुछ बड़ा हुआ है।’ व्हाइट हाउस के प्रवक्ता होगन गिड्ली ने सिर्फ यह बताया राष्ट्रपति रविवार की सुबह नौ बजे बड़ा बयान दे सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा