इस्लामिक स्टेट के सीरिया और इराक में अब भी हजारों लड़ाके हैं : संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2023

संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा कि इस्लामिक स्टेट समूह के पूर्व में उसके गढ़ रहे सीरिया तथा इराक में अब भी 5,000 से 7,000 सदस्य हैं तथा उसके लड़ाके आज अफगानिस्तान में सबसे गंभीर आतंकवादी खतरा पैदा करते हैं। आतंकवादी समूह के खिलाफ प्रतिबंधों की निगरानी करने वाले विशेषज्ञों ने एक रिपोर्ट में कहा कि 2023 की पहली छमाही में इस्लामिक स्टेट द्वारा पैदा खतरा ‘‘संघर्ष वाले क्षेत्रों में अधिक और गैर-संघर्ष वाले इलाकों में कम रहा।’’ उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि आतंकवादी समूह के नेतृत्व को पहुंचे नुकसान तथा सीरिया एवं इराक में उसकी कम गतिविधियों के बावजूद उसके फिर से सिर उठाने का खतरा बरकरार है।

विशेषज्ञों ने कहा कि आतंकवाद रोधी अभियान निरंतर चलाए जाने के बावजूद इस्लामिक स्टेट के इराक तथा सीरिया में 5,000 से 7,000 सदस्य अब भी हैं ‘‘जिनमें से ज्यादातर लड़ाके हैं’’ और उसने ‘‘लोगों की भर्ती करने तथा पुन: संगठित’’ होने के लिए जानबूझकर अपने हमले कम कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट समूह देश तथा क्षेत्र के समक्ष सबसे गंभीर अतांकवादी खतरा उत्पन्न करता है। उसके अफगानिस्तान में अनुमानित 4,000 से 6,000 लड़ाके हैं।

प्रमुख खबरें

Mahesh Babu Birthday: Rajamouli की Varanasi में Rudra लुक रिवील, Priyanka Chopra संग दिखेगा एक्टर का जलवा

बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप

Operation Sindoor शौर्य तो रक्तदान अभियान करुणा का प्रतीक, दिल्ली में बोले रक्षा मंत्री Rajnath Singh

Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे Piyush Mishra, इक बगल और आरंभ है प्रचंड गाकर बढ़ाया हौसला