पृथक-वास को आशीर्वाद के तौर पर देखती हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2020

लॉस एंजिलिस।अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कहा कि वह पृथक-वास को आशीर्वाद के तौर पर देखती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह दुनियाभर में इतने लोगों के मुकाबले ‘‘अच्छी स्थिति’’ में हैं। अपने पति निक जोनास के साथ अभी लॉस एंजिलिस में रह रहीं ‘बेवॉच’ अभिनेत्री ने कहा कि वह ‘‘ठीक’’ हैं। प्रियंका ने ‘एंटरटेनमेंट टूनाइट’ से कहा, ‘‘मुझे कहना होगा कि मैं दुनिया में इतने लोगों के मुकाबले अच्छी स्थिति में होने को लेकर खुशकिस्मत महसूस करती हूं। हम स्वस्थ हैं, दोस्त तथा परिवार स्वस्थ है और मेरे पास कुछ रचनात्मक करने का वक्त है, इसलिए मैं कहूंगी कि यह एक तरह से आशीर्वाद है।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान एक-दूसरे की मदद करना वक्त की मांग है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा