ISPL खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच: Sachin Tendulkar

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2026

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को ‘इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल)’ को खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का “एक शानदार मंच” बताया। उन्होंने कहा कि उनके इस टूर्नामेंट से जुड़ने का कारण यह था कि यह देशभर के युवा क्रिकेटरों को अवसर देने की एक बेहतरीन पहल है।

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘आईएसपीएल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच है। मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी को दुनिया को यह दिखाने के लिए ऐसे समर्थन और मंच की जरूरत होती है कि वह किस चीज के लिए बना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आईएसपीएल से जुड़ा क्योंकि इसने पूरे देश के कई खिलाड़ियों को अवसर दिए हैं। हमें जीवन में लक्ष्य चाहिए ताकि हम उन्हें हासिल करने के लिए उठें और हर दिन किसी मकसद हासिल करने के लिए अपना पूरा जोर लगाये। आईएसपीएल इस खेल के प्रति पूरी लगन और प्यार से जुड़े रहने का कारण भी है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यहां की प्रतिभा की बात करें, तो कुछ बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले हैं। अभिषेक और इरफान जैसे खिलाड़ियों ने इसे साबित किया है। एक मुंबई की रणजी टीम का हिस्सा है, और दूसरे को कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्रायल के लिए बुलाया गया है।’’ तेंदुलकर ने कहा, ‘‘ यह उनके जीवन में एक बड़ा कदम है। यह ऐसी चीज है जिस पर अन्य खिलाड़ी भी ध्यान दे रहे है।

प्रमुख खबरें

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत तेज गेंदबाजी कवर की योजना बना रहा है, ऐसे में अर्शदीप सिंह को टेस्ट टीम में शामिल किए जाने की संभावना है

Rahul-Akhilesh पर बरसे Yogi Adityanath, कहा- छोटे मियां-बड़े मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों से नफरत

गोपनीय सैन्य जानकारी साझा करने पर Tamil Nadu में पूर्व Army Captain बाबू पी गिरफ्तार

Kerala Assembly: SMA की जेनेरिक दवा Risdiplam पर बवाल, सरकार ने फैसले का किया बचाव