गाजा पट्टी से ताजा हमले के बाद इजराइल ने फिर बनाया हमास को निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2019

गाजा सिटी। इजराइली वायुसेना ने फलस्तीन की ओर से फिर से प्रक्षेपास्त्र दागे जाने के बाद 24 घंटों में दूसरी बार हमास पर हमले किए। इजराइली सेना ने बताया कि गाजा से बृहस्पतिवार शाम को इजराइल की ओर प्रक्षेपास्त्र दागा गया। इससे पहले बुधवार को भी एक प्रक्षेपास्त्र दागा गया था।

सेना ने एक बयान में बताया कि ‘‘कुछ समय पहले, जवाब में (इजराइली) विमान ने दक्षिणी गाजा पट्टी में हमास आतंकवादी संगठन के एक नौसेन्य निशाने, एक एक भूमिगत ढांचे’’ और उत्तरी गाजा में ‘‘एक सैन्य परिसर’’ को निशाना बनाया। गाजा में फलस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने पुष्टि की कि हमास में तीन स्थानों पर हमले हुए जिनसे नुकसान हुआ है। इस दौरान दोनों पक्षों से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: जाकिर नाइक ने किया मालदीव जाने का प्रयास, नहीं मिली अनुमति

उल्लेखनीय है कि इजराइल ने अपनी एक बस्ती में फलस्तीन की ओर से रॉकेट दागे जाने के बाद बुधवार को लड़ाकू विमानों से हमास के नियंत्रण वाले गाजा पट्टी में हथियारों की एक इकाई पर हमला किया। सेना के बयान के अनुसार, ‘‘इजराइली क्षेत्र में रात में गाजा पट्टी से रॉकेट दागा गया था। जवाब में लड़ाकू विमानों ने उत्तरी गाजा पट्टी में हमास की हथियार निर्माण इकाई पर हमला कर दिया।’’

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा