जाकिर नाइक ने किया मालदीव जाने का प्रयास, नहीं मिली अनुमति

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जाकिर के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत प्राथिमिकी दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने 2016 में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि नाइक और उसके ट्रस्टों ने अज्ञात लोगों और शुभचिंतकों से करोड़ों रुपये हासिल किये हैं।
नयी दिल्ली। विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक ने हाल ही में मलेशिया से मालदीव जाने का प्रयास किया, लेकिन मालदीव ने उसे इसकी अनुमति नहीं दी। मालदीव की संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने शुक्रवार को ये बात कही। भारत आए मालदीव के संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व राष्ट्रपति नशीद ने कहा, वह (जाकिर नाइक) मालदीव आने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हमने उसे आने की इजाजत नहीं दी।
Contrary to his wish, Zakir Naik was not allowed to come to Maldives, says Maldivian Parliament's Speaker
— ANI Digital (@ani_digital) December 13, 2019
Read @ANI Story | https://t.co/reCePG7w9e pic.twitter.com/JFmHN3nLlu
नशीद से जब यह पूछा गया कि क्या मालदीव और मलेशिया के बीच नाइक के प्रत्यर्पण के लिये कोई बातचीत चल रही हो तो उन्होंने कहा, हाल ही में उसे मालदीव आने की इजाजत नहीं दी गई, लिहाजा (मलेशिया और मालदीव के बीच) बातचीत हो रही है। नाइक (53), 2016 में भारत छोड़ मलेशिया भाग गया था, तब से भारत उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है।
इसे भी पढ़ें: मुंडे और खडसे की नाराजगी के बाद बोले पाटिल, BJP विरोधी गतिविधियां सहन नहीं की जाएगी

अन्य न्यूज़