इजराइल ने वेस्ट बैंक में उग्रवादियों के गढ़ से सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2023

जेनिन। इजराइल की सेना ने मंगलवार देर रात को वेस्ट बैंक में उग्रवादियों के गढ़ से सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उसने वेस्ट बैंक में दो दिन तक चलाए गहन सैन्य अभियान के बाद यह कदम उठाया है जिसमें कम से कम 13 फलस्तीनियों की मौत हो गयी, हजारों लोग बेघर हो गए और व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है। इस अभियान में एक इजराइली सैनिक भी मारा गया। बहरहाल, जेनिन शरणार्थी शिविर के कुछ हिस्सों में इजराइली सैनिकों और फलस्तीनी चरमपंथियों के बीच भीषण लड़ाई जारी है। जेनिन शरणार्थी शिविर के निवासियों ने मध्यरात्रि के बाद बताया कि सेना इलाके को छोड़कर चली गयी है।

इसे भी पढ़ें: एससीओ सदस्य देशों ने आतंकवाद के किसी भी कृत्य को ‘आपराधिक, अनुचित’ बताया

हालांकि, उन्होंने भविष्य में इस तरह के अभियान चलाने का संकल्प भी किया। इजराइली और फलस्तीनी अधिकारियों ने मंगलवार देर रात जेनिन में एक अस्पताल के समीप लड़ाई होने की जानकारी दी। फलस्तीन के अस्पताल के अधिकारियों ने आधिकारिक ‘वफा’ समाचार एजेंसी को बताया कि इजराइल की गोलाबारी में तीन नागरिक घायल हुए है। इजराइल के एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर सैनिकों के इलाके को छोड़कर जाने की पुष्टि की। इजराइली सेना ने सोमवार को वेस्ट बैंक में उग्रवादियों के गढ़ में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए थे। फलस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इसमें 13 फलस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हुए थे।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े