Trump के पीस बोर्ड को इजरायल ने धुएं में उड़ाया, गाजा पर किया बड़ा अटैक, 24 की मौत

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2026

इजराइल ने बीते हफ्तों में सबसे तेज हवाई हमले किए। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक इन हमलों में एक पुलिस स्टेशन, कई घर और टेंट निशाना बने हैं। हमले में तीन बच्चों के साथ-साथ कम से कम 24 लोग मारे गए। दरअसल इजराइल का यह दावा है कि सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद यह जवाबी कारवाई की गई है। दूसरी तरफ फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक 24 आम नागरिकों की जान गई है जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। गाजा सिटी में शनिवार को हुए इजराइली हमले में एक अपार्टमेंट इमारत तबाह हो गई। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला, उसकी बेटी और तीन बच्चियां शामिल हैं। परिवार वालों और डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की। 

इसे भी पढ़ें: इज़राइल-फलस्तीन संघर्ष: क्या भारत बनेगा शांति का सेतु? फलस्तीनी विदेश मंत्री ने जताई बड़ी उम्मीद

बारूद के ढेर पर खड़ा ईरान धमाकों से दहल गया है। ईरान के शहर शहरों में हुए धमाकों में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। तेहरान, परंत, तबरीज, कोम, अहवाज, नंताज और बंदर अब्बास में धमकों के बाद जली हुई गाड़ियां और धुएं का गुब्बार बता रहा है कि यहां कैसी तबाही हुई है। तेहरान टाइम्स के मुताबिक अहवाज में एक रिहााइशी इमारत में गैस विस्फोट हुआ था। जिसमें चार लोगों की मौत हुई है। और पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर से तेज है। अमेरिका ईरान की तल्खी के बीच अमेरिकी नौसेना का विध्वंसक जहाज इजराइल के बंदरगाह पहुंच चुका है।

प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई! पेपर प्लेट फैक्टरी से मुक्त कराए गए 12 बंधुआ मजदूर, नाबालिगों पर ढाया जा रहा था जुल्म

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan