बाजिस फोर्स के चीफ सुलेमानी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Mar 17, 2026

रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने मंगलवार को बताया कि ईरान की सुरक्षा रणनीति का नेतृत्व करने वाले और संघर्ष के दौरान तेहरान का चेहरा रहे अली लारीजानी इजरायली हमलों में मारे गए। इस घटनाक्रम से ईरानी नेतृत्व और भी कमजोर हो गया है, जिसने हमलों के पहले ही दिन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को खो दिया था। उनके उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई भी कोमा में बताए जा रहे हैं और गंभीर रूप से घायल हैं। एक अन्य शीर्ष कमांडर, गुलामरेज़ा सुलेमानी, सोमवार रात इजरायली हवाई हमलों में मारे गए थे। ईरान ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इज़राइल की घोषणा उसी समय हुई जब लारीजानी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक हस्तलिखित संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने 4 मार्च को अमेरिकी पनडुब्बी हमले में मारे गए ईरानी नौसैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें: ईरान के सबसे ताकवर इंसान अली लारीजानी पर हमला, इजरायल के नए दावे से सनसनी, कह जाते हैं 'केनेडी'

अली लारीजानी कौन थे?

लारीजानी, जिन्होंने पहले अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता का नेतृत्व किया था और खामेनेई के करीबी सहयोगी थे, को आखिरी बार 13 मार्च को तेहरान में एक रैली के दौरान देखा गया था। उनके साथ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन भी मौजूद थे। उसी दिन बाद में अमेरिका ने लारीजानी समेत वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के बारे में जानकारी देने वाले को 10 मिलियन डॉलर (92 करोड़ रुपये) तक का इनाम देने की घोषणा की। लारीजानी, अयातुल्ला खामेनेई के बाद मारे जाने वाले सबसे वरिष्ठ ईरानी अधिकारी हैं। खामेनेई की हत्या 28 फरवरी को संघर्ष के पहले ही दिन कर दी गई थी। ईरानी शासन के शांत और व्यावहारिक चेहरे के रूप में गिने जाने वाले लारीजानी ने संघर्ष शुरू होने के बाद अमेरिका और इज़राइल को "एक अविस्मरणीय सबक" की चेतावनी दी थी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म