इजरायल ने बेरूत में किया एयर स्ट्राइक, हिजबुल्लाह के कम्युनिकेशन यूनिट का कमांडर ढेर

By अभिनय आकाश | Oct 04, 2024

इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित हमले के दौरान हिजबुल्लाह की संचार इकाई के कमांडर मोहम्मद राशिद सकाफी को मार गिराया था। ऐसा तब हुआ जब बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियाह, जो ईरान समर्थित हिजबुल्लाह का गढ़ है, वहां गुरुवार आधी रात के करीब नए सिरे से हमले शुरू हो गए, जब इज़राइल ने कुछ क्षेत्रों में लोगों को अपने घर छोड़ने का आदेश दिया। एक्सियोस के रिपोर्टर बराक रविद ने एक्स पर कहा कि हवाई हमलों ने हिजबुल्लाह के अधिकारी हाशम सफीदीन को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि सफीद्दीन का भाग्य स्पष्ट नहीं है। आईडीएफ ने एक बयान में कहा था कि विमान द्वारा समर्थित सैनिकों ने कई दक्षिणी लेबनानी क्षेत्रों में आतंकवादियों को खत्म कर दिया है और सटीक-निर्देशित युद्ध सामग्री और करीबी दूरी की गतिविधियों के माध्यम से आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: क्या है इजरायल का 'पुतिन' वाला प्लान? दक्षिणी लेबनान के लगभग 30 गावों को इलाका छोड़ जाने का अल्टीमेटम

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि सभी मुस्लिम देशों का एक साझा दुश्मन है और गुरुवार को बेरूत में सफीद्दीन को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले के बाद तेहरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगी इजरायल से पीछे नहीं हटेंगे। खामेनेई ने कहा, "क्षेत्र में प्रतिरोध अपने नेताओं की हत्या से भी पीछे नहीं हटेगा।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 की मौत

DD Sports और Waves पर Indian Football League का प्रसारण, YouTube पर मुफ्त स्ट्रीमिंग

Narendra Modi का सेवा संकल्प और Reliance Q2 का मुनाफा, देश दुनिया की प्रमुख सुर्खियां

Bihar के 629 स्कूलों में खुलेंगी मिनी मिट्टी जांच लैब, कृषि मंत्री ने दी जानकारी