इज़राइल ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों की बीच टीके की चौथी खुराक देने पर विचार कर रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

तेल अवीव। इज़राइल में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बाद नए मामलों में इजाफा हो रहा है। वहीं देश कोविड रोधी टीके की चौथी खुराक भी देने पर विचार कर रहा है। संक्रमण के नए मामलों ने सरकार को उलझा दिया है और सरकार चंद दिनों में ही नियम बदल रही है। इज़राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष जन स्वास्थ्य अधिकारी शोरॉन अलरॉय-प्रेइस ने देश के चैनल 13 पर इस हफ्ते कहा कि ओमीक्रोन की लहर पर कोई नियंत्रण नहीं है। यरुशलम में शारे ज़ेदक मेडकिल केंद्र के प्रमुख जोनथन हलेवी ने कहा कि शायद संक्रमण से कोई भी सुरक्षित नहीं है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के नये मामलों का विश्व रिकॉर्ड बना रहा है अमेरिका, भारत में भी संक्रमण और मौतों की संख्या बढ़ी

बेनेट ने मंगलवार को ऐलान किया था कि शेबा मेडिकल केंद्र में हुए शुरुआती अध्ययन के मुताबिक, टीके की चौथी खुराक एंटीबॉडी उत्पन्न करने में पांच गुना का इजाफा करती है। इज़राइल ने मंगलवार तक 64 फीसदी लोगों को टीके की दो खुराकें और करीब 43 प्रतिशत लोगों को टीके की तीन खुराकें लगाई हैं। मगर संक्रमण की नई लहर रुक नहीं रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को इंज़राइल में 10,720 नए मामले मिले थे जो एक हफ्ते पहले आए मामलों से सात हजार ज्यादा थे। हालांकि सरकारी आंकड़े बताते हैं कि 13 दिसंबर से कोरोना वायरस के कारण एक दिन में दो से ज्यादा मौतें नहीं हुई हैं। इज़राइल ने जिन देशों के यात्रियों पर अपने यहां आने पर रोक लगाई थी, उस सूची में संशोधन किया है और स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को सिफारिश की कि सूची से कनाडा, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, हंगरी, नाइजीरिया, स्पेन और पुर्तगाल का नाम हटाया जाए। हालांकि अमेरिका और ब्रिटेन से यात्रा पर रोक रहेगी।

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा