इजराइल : न्यायपालिका में सुधार की योजना के खिलाफ प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग बंद किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2023

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ‘न्यायपालिका में सुधार’ की योजना के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग बंद कर दिए और तेल अवीव के स्टॉक एक्सचेंज व सेना के मुख्यालय के बाहर जमा हो गए। इजराइल की संसदीय समिति ने विधेयक के एक विवादित हिस्से को पेश किया है, जिसे लेकर फिर से विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस विधेयक पर अगले सप्ताह मतदान हो सकता है। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने मध्य तेल अवीव स्थित इजराइली सेना के मुख्यालय पर मानव श्रृंखला बनाई और एक प्रवेश द्वार को बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों में कई सैन्य कर्मी शामिल थे। तेल अवीव स्टॉक एक्सचेंज के बाहर प्रदर्शनकारियों ने धुआं फैलाने वाले पटाखे जलाए, ढोल बजाए और नारे लगाए।

अपने लोकतंत्र के लिए हमने जो कुछ भी बनाया है...यही कारण है कि हम सभी यहां संघर्ष कर रहे हैं।” पुलिस ने बताया कि मध्य इजराइल में राजमार्गों को बंद करने को लेकर कम से कम 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इजराइल मेडिकल एसोसिएशन ने घोषणा की कि वह बुधवार को प्रस्तावित कानून के विरोध में दो घंटे की हड़ताल करेगा। इस सप्ताह संसद में पेश होने वाले विधेयक के पारित होने पर सर्वोच्च न्यायालय उन सरकारी फैसलों को रद्द करने की शक्ति खो देगा जिन्हें वह अनुचित मानता है।

प्रमुख खबरें

मानव सेवा से जुड़े वालेंटियरों का सम्मान जरूरी

टिकट कटने से UP Prabhari बनने तक, Vinod Tawde की काबिलियत पर BJP का भरोसा, बदलेंगे UP का सियासी समीकरण?

Himachal में नहीं चाहिए अधिकारियों की फौज: Sukhu सरकार में कम होंगे IAS-IPS पद

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए Kajari Teej 2026 पर करें ये 4 विशेष Rituals, नोट करें सही Date और मुहूर्त