रूसी इलाके में इजरायल ने दागी मिसाइल? तगड़ा जवाब आया

By अभिनय आकाश | Mar 25, 2026

मिडिल ईस्ट की जंग अब ऐसे मोड़ पर है जहां इसकी सीमाएं तेजी से टूटती नजर आ रही हैं। खबर आई कि कैप्सियन सी में इजराइल ने एक बड़ा हमला किया। बताया जाता है कि इजराइल ने पहली बार कैप्सन सागर में हमला करते हुए उस सप्लाई लाइन को निशाना बनाया जो रशिया और ईरान के बीच हथियारों की आवाजाही के लिए बेहद अहम मानी जाती है। यह सिर्फ एक हमला नहीं था बल्कि एक साफ संदेश कि अब जंग की कोई सीमा नहीं बची। इसकी तस्वीरें भी इज़राइल की तरफ से जारी की गई। माना गया कि इसी लिंक को निशाना बनाया गया है। इस सवाल के जवाब में जब रूस ये पूछा गया कि किस तरह से इन हमलों को देखते हैं तो क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेशकोव ने क्या कहा है यह भी जानना बड़ा जरूरी हो जाता है। दिमित्री पेशको कहते हैं कि यह बहुत नकारात्मक खबर है। हालांकि उनको इस तरह की कोई रिपोर्ट अभी तक मिली नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: West Asia संकट पर Congress की बड़ी मांग, All-Party Meet में PM Modi हों शामिल, वरना सिर्फ औपचारिकता

 ईरान के शाहिद ड्रोन जिन्हें रशिया यूक्रेन में इस्तेमाल कर रहा था और ईरान खुद खाड़ी क्षेत्र में अपने ऑपरेशंस में यानी कि यह ड्रोंस इस पूरे नेटवर्क की रीड बन चुके थे। अब इसी नेटवर्क को तोड़ने के लिए इजराइल ने कैप्सन तट पर मौजूद बंदर अंजली पोर्ट को निशाना बनाया। इस हमले में वॉरशिप, नेवल कमांड सेंटर, शिपयार्ड, रिपेयर फैसिलिटीज तक को टारगेट किया गया।  पूरे घटनाक्रम ने एक बात साफ कर दिया है कि रूस और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य गठजोड़, जंग के दौरान रूस ने ईरान को एडवांस टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंस सपोर्ट जैसी चीजें मुहैया कराई होंगी। और यही वजह है कि इजराइल ने इस इलाके को निशाना बनाने का सोच लिया। हालांकि आपको यह भी बता दें कि बीते साल ही रशिया और ईरान के बीच में एक स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप ट्रीटी हस्ताक्षर हुई थी। जिसके जरिए कैप्सिन सागर में इन दोनों का गठजोड़ मजबूत होता दिखा है। हालांकि इस तरह के किसी भी हमले को लेकर रशिया का यह कहना है कि उसके किसी भी एसेट को निशाना नहीं बनाया गया है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता