By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2022
दमिश्क, इजराइल ने सीरिया के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर उसकी राजधानी दमिश्क के पास सोमवार को कई मिसाइल दागीं, जिसके कारण दो आम नागरिकों की मौत हो गयी। इस हमले में सीरिया के सैन्य ठिकानों को भी भारी क्षति हुई है। सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पड़ोसी लेबनान के ऊपर से उड़ान भरने वाले इजराइली युद्धक विमानों ने सीरिया की ओर मिसाइल दागीं। इसमें कहा गया है कि सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने अधिकांश मिसाइल मार गिराईं। इस हमले में आम नागरिकों की मौत कैसे हुई, इस बारे में अब तक विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है।