Israel का गाजा मिशन, ट्रंप की फाइनल चेतावनी, लोगों को साउथ की तरफ किया जाएगा शिफ्ट?

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2025

इजरायल की सेना गाजा में कब्ज़े की तैयारी में हवाई हमलों और इमारतों को निशाना बना रही है। सेना ने शनिवार को गाजा सिटी के लोगों से कहा कि वे साउथ की तरफ चले जाएं। सेना ने कहा कि वे बिना तलाशी के तय सड़क पर कारों में यात्रा कर सकते हैं। करीब 10 लाख की आबादी वाले शहर के कुछ हिस्सों को पहले ही 'रेड जोन' घोषित कर खाली कराने के आदेश दिए गए हैं। कई फ़लस्तीनी अब भी शहर छोड़ने से इनकार कर रहे हैं। एक महिला ने कहा, हमें बार-बार एक जगह से दूसरी जगह जाने को कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: युद्ध अभी रुक जाएगी...इजरायल ने अब रख दी कौन सी शर्त? क्या तैयार होगा हमास

हमास से बातचीत जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि गाजा में बधको में से कुछ और की मौत हो सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमास के साथ गहन बातचीत में है। ट्रंप ने कहा, यह संभव है कि हाल ही में कुछ की मौत हुई हो। उम्मीद है यह गलत हो, लेकिन बातचीत में 30 से अधिक शवों का जिक्र है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले में 251 लोग बंधक बनाए गए थे, जिनमें से 47 अब भी गाजा में है। इस्त्राइल का कहना है कि उनमे से 25 की मौत हो चुकी है। ट्रप ने हमास से सभी बंधकों को तुरंत छोड़ने की माग की और चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर हालात बेहद गंभीर हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस