इजराइल ने गाजा से भेजे गए शव की पहचान की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2025

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि उनके देश ने गाजा से हाल में लाए गए एक शव की पहचान बंधक द्रोर ओर के अवशेषों के रूप में की है। अब गाजा में दो बंधकों के शव बचे हैं। इजराइल-हमास संघर्ष विराम समझौते का पहला चरण पूरा होने वाला है।

उनकी पत्नी, योनत ओर भी हमले में मारी गई थीं। उस दिन, फलिस्तीनी चरमपंथियों ने दक्षिणी इजराइल में लगभग 1,200 लोगों को मार डाला और 251 लोगों को अगवा करके गाजा ले गए थे। द्रोर ओर के दो बच्चों, अल्मा और नोआम को चरमपंथियों ने 7 अक्टूबर को अगवा कर लिया था और नवंबर 2023 में एक समझौते के तहत उन्हें छोड़ दिया गया था।

संघर्ष विराम या अन्य समझौतों के तहत लगभग सभी बंधकों को या उनके अवशेषों को लौटा दिया गया है। दो लोगों के शव अब भी गाजा में हैं, जिनमें एक इजराइली और एक थाई नागरिक है।

प्रमुख खबरें

Indian Army ने सैनिकों के लिए शुरू किया Bharat Rice, NAFED करेगा सप्लाई

Kochi जा रहे जहाज में बच्ची से यौन उत्पीड़न, मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

CJI Surya Kant से इस्तीफे की मांग पर भड़की BJP, कांग्रेस पर लगाया संस्थाओं को ध्वस्त करने का आरोप

उत्तर प्रदेश में 2 लाख Motor Accident दावे लंबित, बीमा अफसरों को दी जा रही Mediation ट्रेनिंग