भारत से हजारों लोग ले जा रहा है इजरायल, मुस्लिम देशों में हड़कंप

By अभिनय आकाश | Nov 29, 2025

 आतंक के खिलाफ चल रही इस लड़ाई के बीच इजराइल ने भारत को लेकर ऐसा फैसला लिया है जिसने कई दुश्मनों को हिला दिया है। दरअसल 2700 सालों के एक लंबे इंतजार के बाद इजराइल ने भारत से यहूदियों को वापस ले जाने का फैसला लिया है। इस फैसले के पीछे क्या वजह है वह भी आपको बताऊंगा। दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि भारत वो देश है जिसने कभी भी किसी शरण मांगने वाले को खाली हाथ नहीं लौटाया। युगों युगों से वसुदेव कुटुंबकम की इसी भावना के साथ भारत ने हमेशा सताए हुए लोगों को शरण दी है। उन्हें अपना माना है। चाहे वह यहूदी हो, पारसी हो या तिब्बती बौद्ध हो। लेकिन सैकड़ों सालों से भारत के पूर्वोत्तर में रह रहे हजारों यहूदी अब भारत में नहीं रहेंगे।

पूर्वोत्तर में रह रहे यहूदी किसी दिक्कत की वजह से भारत छोड़ने वाले नहीं है बल्कि उन्हें इजराइल ने वापस अपने देश बुलाने का फैसला ले लिया है। दरअसल इजराइल की सरकार ने पूर्वोत्तर में बसे 5800 यहूदियों को वापस लाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इन लोगों को अगले 5 सालों के दौरान भारत से लाकर इजराइल में बसाया जाएगा। इनमें से 1200 लोग अगले साल यानी 2026 में इजराइल पहुंच जाएंगे। इन लोगों को उत्तरी इजराइल के गलील रीजन में बसाया जाएगा। इन्हें हिब्रू भाषा सिखाई जाएगी। नौकरी में मदद दी जाएगी। घर दिया जाएगा और सामाजिक सुरक्षा के कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: इजरायल दौरे पर पीयूष गोयल ने व्यापारिक साझेदारी और मेट्रो प्रोजेक्ट पर बनाई मजबूत राह

सोचिए भारत सरकार अगर पाकिस्तान से लगते कश्मीर में हिंदुओं की संख्या बढ़ानी शुरू कर दे। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं को कश्मीर में बसाना शुरू कर दे तो ऐसी स्थिति में वही होगा जो इजराइल शुरू कर चुका है। इजराइल चाहता है कि उसके बॉर्डर वाले इलाकों पर यहूदियों की पकड़ हो। यह इसलिए भी जरूरी है ताकि बॉर्डर की सुरक्षा पर लगे इजराइली सैनिकों को इन यहूदियों की मदद मिलती रहे। अगर ज्यादा फिलिस्तीनी हो गए तो वह इजराइली सेना को ही बर्बाद करने के मिशन पर लग जाएंगे। इजराइल से ही गद्दारी करेंगे। बहरहाल अब भारत के बिनई मिनाशे समुदाय से मिलने के लिए यहूदी धर्म गुरुओं की अब तक की सबसे बड़ी टीम भारत आ रही है। यह टीम भारत के पूर्वोत्तर में रहने वाले बिनेई मिनाश समुदाय के लोगों से मिलेगी। 

प्रमुख खबरें

8 लाख Followers, फिर भी कार का लालच? Lucknow में Influencer पति पर पत्नी मानसी की हत्या का केस

सत्ता गंवाने के बाद TMC में महा-विद्रोह: ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दो विधायकों को निकाला, बंगाल की सियासत में हड़कंप!

Twisha Sharma Case: CBI ने पति Samarth की मौजूदगी में किया Crime Scene Recreate, खुलेगी मौत की गुत्थी?

Nargis Birth Anniversary: क्यों कहलाती थीं Lady in White? जानिए नरगिस दत्त की अनसुनी बातें