हमास के विस्फोटक भरे गुब्बारों को इजरायल ने दिया हवाई जवाब, गिराई कई मिसाइलें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2021

यरुशलम। इजराइली लड़ाकू विमानों ने इजराइल में ज्वलनशील गुब्बारे भेजने के जवाब में गाजा में हथियार बनाने के एक ठिकाने पर रातभर हमला किया। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हमले से किसी नुकसान की सूचना अभी प्राप्त नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: परमाणु ताकत बढ़ाने में जुटा ड्रैगन ! बैलिस्टिक मिसाइल के लिए 100 साइलो का कर रहा निर्माण

सेना की ओर से कहा गया कि इस्लामी आतंकवादी समूह हमास द्वारा हथियारों पर अनुसंधान और विकास करने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले ठिकाने को निशाना बनाया गया। मई में हमास के साथ हुए 11 दिनों के युद्ध की समाप्ति के बाद इजराइल द्वारा गाजा पर किया गया यह तीसरा हमला था। हमास द्वारा ज्वलनशील गुब्बारे भेजने के बाद प्रत्येक हमला किया गया। इन गुब्बारों से इजराइल के किसान समुदाय को नुकसान हुआ था।

प्रमुख खबरें

Neeb Karori Baba पर बनी 450 करोड़ की हिट फिल्म Hanuman Ansh 27 नवंबर को Sony LIV पर आएगी

PICTES के तहत कंप्यूटर शिक्षकों का DA अब 181 से बढ़कर 221% हुआ, वेतन में होगा इजाफा

UP में कर्मचारियों का DA हुआ 63%, चार महीने का बकाया एरियर PF खाते में जाएगा

Abhishek Banerjee के घर हमले को ममता ने बताया पूर्व नियोजित, सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान